Top News

सिकन्द्राराऊ- गाॅव ईशेपुर में ग्रामीणों द्वारा पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राना का भव्य स्वागत

सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गाॅव ईशेपुर नौरथा में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व एमएलसी डा0 राकेश ंिसह राना का 51 किलो फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। समारोह में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये श्री राना ने कहा कि राजनीति जनता की सेवा का सशक्त माध्यम
है जो लोग राजनीति को व्यापार समझते हैं वे जनता को कभी हक नहीं दिलवा सकते। सच्चा राजनेता हमेशा जनता के सुख और दुख में समान रूप से भागीदार बना रहता है और जनता के साथ हक की लड़ाई लड़ता रहता है। श्री राना ने आगामी विधान सभा चुनाव में सोच समझकर वोट डालने की जनता से अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश राजपूत ने की तथा संचालन अतुल चैहान ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से वौहरे प्रधान, देवेश सिसोदिया, महावीर सिंह, यादराम सिंह, धर्मपाल सिंह, फूलन सिंह, लाखन सिंह, रमेशचन्द्र, जयपाल सिंह, मौहर सिंह, प्रवेश, प्रेमपाल सिंह, नरेश, वीरपाल सिंह यादव, देवेन्द्र यादव, लोकेन्द्र जादौन, भूपेन्द्र सिंह, पवन कुमार, सौनू चैहान, टीटू फौजी, योगेश फौजी विजय प्रताप सिंह, मौहम्मद आकिब आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने