Top News

हाथरस- मानव सेवा को समर्पित है रोटरी, रोटरी क्लव द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

हाथरस। रोटरी मानव सेवा को समर्पित है, यह किसी देश, जाति, लिंग आदि मैं भेद नहीं करता बल्कि मानव की सेवा में बिना भेद भाव के लगा रहता है । जहाँ भी प्राकृतिक आपदा या मानव जनित आपदा आती है , रोटरी बिना भेद भाव के साथ सेवा कार्य में जुट जाता है । और यही रोटरी की पहचान है । यह उद्गार रोटरी क्लब आफ हाथरस के अध्यक्ष रोटे0 डा0 जितेन्द्र सिंह सोलंकी के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर दौरान व्यक्त किया।
इसी सेवा भावना के तहत आज दिनांक 04/10/2016 को रोटरी क्लब आॅफ हाथरस द्वारा एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन नारायण नर्सिंग होम पर कराया गया । इस शिविर मैं अस्थि रोग विशेषज्ञ डा0 आयुष कुमार ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया।  इस शिविर में लगभग 105 मरीजों का परीक्षण किया गया।48 मरीजों की हड्डियों में कैल्शियम की जांच ;ठडक्द्धकी गई जो कि पूर्णतः निःशुल्क थी।  यह एक नियमित शिविर है, जो हर महिने लगाया जाता है, इस शिविर की सेवाओं को मरीजों ने काफी सरहाया । इस शिविर को सफल बनानें में रोटे0 जितेन्द्र सिंह सोलंकी, रोटे0विपिन गौड़, रोटे0 अरुण भार्गव, रोटे0 धीरेन्द्र गाँधी, रोटे0 दिनेश चन्द्र वाष्र्णेय, रोटे0 दीपेश भार्गव, रोटे0 मनोज अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा । आगामी शिविर मधुमेह रोगियों के लिए 11 अक्टूबर 2016 को लगेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने