हाथरस/सिकन्दराराव। भाजपा और सपा दंगा पार्टी बन कर रह गयीं हैं। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने का काम किया गया। विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर ऐसे ही हालात पैदा करने के प्रयास हो रहे हैं। सपा और भाजपा साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के आधार पर चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन जनता इनके किसी बहकाबे में नहीं आने वाली।उक्त बातें पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामवीर उपाध्याय ने अपने आवास पर पहुंचे लोगों कोसम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होने कहा कि बहनजी ने मुझे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा सीटें बसपा की जिता कर भेंजें । इससे हमारी ताकत बढेगी। प्रदेश में बसपा की सरकार बनने जा रही हैयह तय है । श्री उपाध्याय ने सर्वसमाज के साथ ब्राहमण समाज के लोगांे से भी मैं अपील करते हुए कहा कि भाजपा के लोग अफवाहें फैलाने में माहिर होते हैं। झूठी अफवाह एवं दुष्प्रचार करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। इनके दुष्प्रचार में फंसने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश केकिसी भी कौने में बसपा कतई कमजोर नहीं है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो बहन मायावती द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का फूलमालाऐं पहना कर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर मित्रेश चतुर्वेदी, चेतनशर्मा, आकाश दीक्षित, अरविन्द शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, सुरेन्द्र सिंह मास्टर, रानू पण्डित, संजीव काका, सौरभ उपाध्याय, विष्णुकांत दीक्षित, लव पण्डित, मनोज उपाध्याय, धर्मेन्द्रशर्मा, नन्द किशोर लोधी, देवेन्द्र बघेल, रिंकू शर्मा, अरविन्द यादव, कुलदीप शर्मा, रवि कुशवाह, मनोज शर्मा, मुनेश भारद्वाज, बंटी राजौरिया, आदि थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।