हाथरस। सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने बैंकों से कहा है कि वे समाज के गरीब, कमजोर वर्ग के जरूरतंद लोगों की आर्थिक उन्नति हेतु प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत उन्हें ऋण मंजूर करने के लिये सकारात्मक रवैया अपनायें। आज विकास भवन में आयोजित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना संचेतना कार्यक्रम में सासंद, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के 295 पात्र लोगों को विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत करीब तीन करोड रूपये धनराशि के ऋण स्वीकृति पत्र एवं पासबुक प्रदान कर लाभांवित किया।
विकास भवन में जिला अग्रणी बैंक के तत्वावधान में आयोजित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना संचेतना कार्यक्रम का विघिवत शुभारंभ सांसद राजेश कुमार दिवाकर एवं जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने दीप जलाकर किया।
राजेश कुमार दिवाकर ने कहा कि समाज के गरीब, कमजोर वर्ग के जरूरतंद लोगों की आर्थिक उन्नति और बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रधानमंत्री द्वारा 08 अप्रेल 2014 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का शुभारंभ कर इस महत्वाकांक्षी योजना के लिये 23 हजार करोड रूपये का प्राविधान किया गया। उन्होंने सभी बैंकों से अपील की कि वे जिले के जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को ऋण मंजूर करके प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिये सक्रिय योगदान दें।
सांसद ने जोर देकर कहा कि यह योजना जरूरतमंद लोगों की मदद के लिये शुरू की गई है, अतः ऋण स्वीकृति के नाम पर आवेदकों को कतई परेशान नहीं किया जाये। ऋण आवेदन को मंजूर करने के लिये नियमानुसार जो भी आपत्तियाॅ हों, एक बार ही लगाई जायें-सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने आगाह किया कि ऋण स्वीकृति के मामलों में पात्र आवेदकों को अनावश्यक परेशान करने वाले जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कडा एक्शन लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में सभी बैंक अपने स्तर से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऐसे कार्यक्रम आयोजित करें जिससे जिले के ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोग लाभांवित हों।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि 20 वीं शताब्दी में दुनिया के विकसित राष्ट्रों के निर्माण में बैंकों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण और तरक्की में बैंकों के सहयोग के कारण आज देश की मौजूदा तस्वीर दिखाई दे रही है। उन्होंने बैंकों से स्पष्ट अपेक्षा की कि वे लोगों को बैंकिंग सुविधायें मुहैया कराने और उनकी आर्थिक तरक्की के लिये ऋण मंजूर करने हेतु संवेदनशील हों।
डीएम ने बैंकों से कहा कि वे आम लोगों के जीवन स्तर को उठाने और युवा बेरोजगारों को स्वावलम्बी बनाने के लिये शासन की गरीबी उन्मूलन और रोजपरक योजनाओं से लाभांवित करने के लिेये सकारात्मक रूख अपनायें। जिलाधिकारी ने जिले में सभी बैंकों में सुरक्षा के लिये निजी सिक्योरिटी गार्ड तथा सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आगामी 31 अक्टूबर तक संचालित निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे सभी लोग जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं या आगामी 01.01.2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों,वह इस अभियान के दौरान अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिये निर्धारित फार्म संख्या 06 अवश्य भर दें जिससे वह अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के गरीब, कमजोर और पिछडे तबके के जरूरतमंद पात्र लोगों को लाभांवित करने के लिये बैंकों से अपेक्षा की और कहा कि वह प्रत्येक दशा में माह नवम्बर 2016 तक निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिये प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लायें।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त शिवदेव श्रोती, सीनियर मैनजर सिंडीकेट बैंक अनिल कुमार गुप्ता और निदेशक केनरा बैंक आरसेटी अजीत प्रसाद आदि ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मंडल प्रबंधक केनरा बैक एसएस नेगी और जिला अग्रणी प्रबंधक अशोक कुमार सक्सैना ने अतिथियों को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया और उन्हें यकीन दिलाया कि सभी बैंक देश के प्रधानमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिये एकजुट होकर सक्रिय योगदान देंगे। कार्यक्रम का संचालन लीड बैंक अधिकारी श्वेता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, बैंक प्रबंधक एवं समन्वयक तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।