मनकामेंश्वर मंदिर के ताले तोडकर छह घंटे चोरी

हसायन। कोतवाली क्षेत्र की जरेरा पुलिस चाकी क्षेत्र के गांव भैकुरी स्थित मनकामेश्वर महादेब मंदिर से अज्ञात बदमाशो ने  रात्रि को मंदिर के ताले तोडकर मंदिर में लटके छह घंटे पीतल के चोरी कर ले गए।जब मंदिर पर सुबह गांव के लोग पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे।तो मंदिर के ताले टूटे हुए देखकर मंदिर से चोरी की घटना का अंदेशा होने पर ग्रामीणो ने घटना की जानकारी पंडित सत्यप्रकाश शर्मा कों दी।घटना के संबध में जरेरा पुलिस चैकी प्रभारी संजय राघव को जानकारी देकर अबगत करा दिया गया है। चोरी की घटना के बाद गांव के ग्रामीण भी दहशत में है। ग्रामीणो ने पुलिस गश्त बढाए जाने की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1