हसायन। आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित प्रथम ज्योतिषीय महासम्मेलन एवं ज्योतिष दीक्षांत समारोह में एस्ट्रो वास्तु, हीलिंग एवं स्प्रिचुअल गाइडेंस के क्षेत्र में कार्य के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित मनोज कुमार जादौन का हनुमान इंटर कॉलेज में स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य आर.पी. शर्मा और कॉलेज स्टाफ ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।दो दिवसीय महासम्मेलन में देश-विदेश से पहुंचे ज्योतिषाचार्यों, वास्तु सलाहकारों, टैरो कार्ड रीडर्स और हस्तरेखा विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित मनोज जादौन को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आर.पी. शर्मा ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर ठाकुर सत्यपाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, सुरेश चंद्र कुशवाहा, आशीष कुमार सिंह, मानवेंद्र सिंह, शीलेंद्र सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे। मनोज जादौन ने सम्मान के लिए प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ का आभार जताया।
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने पर मनोज जादौन का सम्मान
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।