हाथरस। सिकन्दराराव। हाथरस लाइव डोट कोम की खबर का बडा असर हुआ है और आज प्रदर्शनी में बनी पुलिस चैकी पर दिन भर पुलिस फोर्स नजर आयी है तो वहीं प्रदर्शनी में संचालित हो रहे h है कि शो के दोरान अश्लील नृत्य और उनके उपर नोटो की बरसात किसी कीमत पर वरर्दाश्त नही की जायेगी इससे समाज में गलत संदेश जाता है। जी हां हम आपको बता दें कि शनिवार को हाथरस लाइव डोट कोम ने ''सांस्कृतिक कला मंच के नाम पर मर्यादाओं को किया जा रहा तार-तार, शोपीस बनकर रह गयी बराबर में बनी पुलिस चैकी'' नाम से खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हडकम्प सा मच गया था और आज रविवार को खबर का असर हाथरस लाइव डोट कोम की टीम को देखने को मिला। जी हां आज रविवार को को पूरे दिन कस्वा इन्चार्ज विपिन यादव आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ प्रदर्शनी में मौजूद पुलिस चैकी पर डटे रहे साथ ही उन्होंने पुलिस चोकी के बराबर में संचालित हो रहे करिश्मा सांस्कृतिक कला मंच के संचालकों से मिलकर उन्हें कडे शब्दों में चेतावनी भी दी कि वह शो के दौरान ध्यान रखें कि कलाकारों द्वारा किसी प्रकार का अश्लील या भडकाउ नृत्य ना किया जाये साथ ही नृत्य के दौरान यह भी ध्यान रखा जाये कि कार्यक्रम में कोई नोटों की बरसात आदि ना करे।
हाथरस लाइव डोट कोम की खबर का हुआ बडा असर, बैरायटी शो के संचालक को पुलिस ने कडे शब्दों में दी चेतावनी
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।