राजस्व विभाग द्वारा निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हाथरस। शासन के कार्यक्रमानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में शीत लहर के प्रकोप के दृष्टिगत ठंड एवं शीत लहरी से बचाव हेतु राजस्व विभाग द्वारा निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।           जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करतें हुये कहा की कम्बल वितरण कार्यक्रम के द्वारा वंचित तथा निस्सहाय लोगों की सहायता सरकार द्वारा की जा रही है। हमारे जनपद में कम्बल वितरण कार्यक्रम को सर्वप्रथम पूरा किया जायेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी जरूरतमंद कम्बल वितरण से छूट न पायें। हमारे पास भारी मात्रा में कम्बल उपलब्ध है। इसी तरह आप सब लोग सरकार की अन्य योजना में भी अपनी हिस्सेदारी बढायें। कम्बल वितरण के दौरान अध्यक्ष जनता पार्टी गौरव आर्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने कम्बल वितरण किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1