सहपऊ। क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा जाहरवीर जी मंदिर, कोकना कलां में वार्षिक मेले के अवसर पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं तथा दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर प्रबंध समिति और स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धालुओं से व्यवस्थित ढंग से दर्शन करने की अपील की। धार्मिक वातावरण और श्रद्धा के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
कोकना कलां में बाबा जाहरवीर मंदिर मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।