हाथरस/सादाबाद। जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने सादाबाद में राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय कुरसुण्डा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय कुरसुण्डा को बनाने वाली संस्था राजकीय निर्माण निगम के जेई रामवीर पाठक से कक्ष संख्या-2 के फर्श तथा प्लास्टर के गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने क्लास रूम की प्लास्टर पर हाथ फेरने पर बालू गिरने तथा ईटों के चुनाव के मसालों के हाथ से उखडनें पर नाराजगी जतायी। जिलाधिकारी ने प्लास्टर तथा मसालों के सैंपल भी लेने के निर्देश दिये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में ही निर्माणाधीन हास्टल के भी निर्माण कार्य की जांच की। हास्टल के किचन में लगे पाइप तथा तारों के कम्पनियों के बारे में भी जानकारी ली। जेई राजकीय निर्माण निगम ने हास्टल में प्रिंस कम्पनी की पाइप लगाने के बारे में बताया हास्टल रूम के गैलरी तथा मुख्य दरवाजे के स्पेस कम होने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने हास्टल के कमरों में हुये प्लास्टर के भी सैंपल लेने के निर्देश दिये। राजकीय महाविद्यालय कुरसुण्डा के पश्चात जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सीएचसी सादाबाद का भी निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र सादाबाद का निर्माण उ0प्र0 आवास विकास परिषद के द्वारा किये जाने की जानकारी अधिशासी अधिकारी रूप चन्द्र ने दी। जिलाधिकारी ने सीएचसी सादाबाद के फर्श तथा प्लास्टर की गुणवत्ता की भी जांच की। इस अवसर पर हाथ फेरने पर बालू न निकलने तथा मसालों के न छूटने पर संतुष्टि व्यक्त की। एई नवीन कुमार ने सीएचसी सादाबाद के बाउंड्री वाल के लिए मिट्टी की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सादाबाद से नजदीकतम तालाब से मिट्टी उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सीएचसी परिसर में नीम के पौधे का भी रोपण किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सादाबाद इन्द्रसेन यादव, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेश राठौर तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सादाबाद इन्द्रसेन यादव, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेश राठौर तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।