सादाबाद। क्षेत्र के ऊंचागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 56 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। मेले में डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने लोगों को साफ-सफाई रखने, पौष्टिक आहार लेने तथा बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी।
ऊंचागांव में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 56 मरीजों की हुई जांच
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।