Top News

हाथरस- बालापटटी में बच्चे को उठा ले गया सूअर, मचा हड़कम्प

हाथरस। अपनी दादी के पास खेल रहे एक बच्चे को आज एक आवारा सूअर के उठा ले जाने से भारी हडकम्प मच गया और क्षेत्रीय लोगों ने जैसे-तैसे बच्चे को सूअर से छुडाया तथा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
बताया जाता है बालापट्टी निवासी आस मौहम्मद का 3 वर्षीय पुत्र अरशद आज सुबह अपने घर पर अपनी दादी के पास खेल रहा था तभी एक आवारा सूअर आया और उसे उठाकर ले गया और बच्चे को ले जाते हुए पडोसी ने देख लिया तो उसने शोर मचा दिया जिस पर तमाम लोग दौड पडे और लाठी डण्डों आदि के जरिये बच्चे को सूअर से मुक्त कराया। उक्त घटना को लेकर परिजनों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर आवारा सूअरों को पकडवाये जाने की मांग की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने