हाथरस। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त पैट्रौल/डीजल पम्प संचालकों को निर्देश दिये हैं कि वह किसी भी स्थिति में पुराने 500 एवं 1000 रूपये के नोटों का चलन 11 नवम्बर की रात्रि तक बन्द नहीं करेंगे और इसके आधार पर किसी भी ग्राहक को पैट्रौल/डीजल की बिक्री करने से मना नहीं करेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने जिले में कतिपय पैट्रौल/डीजल पम्पों पर 500 एवं 1000 रूपये के पुराने नोटों के बदले ईधन नहीं दिये जाने की शिकायतों को गंभीर अनियमितता बताते हुए कहा है कि यदि किसी पैट्रौल/डीजल पम्प धारक द्वारा इस प्रकार की कोई भी अनियमितता संज्ञान में आती है तो दोषी लोगों के विरूद्ध कठोर विधिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जिले के सभी पैट्रौल/डीजल पम्प संचालकों को इस आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।