हाथरस/सिकन्दराराव। दिल्ली से अपने गांव लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने रोडवेज बस में अपना शिकार बनाकर उससे 5 हजार रूपये व मोबाइल लूट ले गये।
थाना हसायन क्षेत्र के गांव पायदापुर निवासी करीब 28 वर्षीय युवक जयकिशोर पुत्र सोनपाल कल दिल्ली से एक रोडवेज बस में सवार होकर अपने गांव आ रहा था लेकिन बस में अज्ञात जहरखुरानों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उससे 5 हजार रूपये व एक मोबाइल लूटकर ले गये। बस के चालक-परिचालक बेहोशी की हालत में युवक को रेलवे क्रासिंग के पास डाल गये। आज सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त युवक को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर होश आने पर युवक ने अपनी आप बीती बतायी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।