Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक ने गांव ईशेपुर, महमूदपुर, नगला ढक, बाजीदपुर आदि गांवों का दौरा कर किसानों से भरवाए मांगपत्र

सिकंदराराऊ:फोटो न. एस के 1 में गांव ईशेपुर में किसानों से किसान मांग पत्र भरवाते सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक एवं अन्य।

हाथरस/सिकन्दराराव। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों को रिझाने के लिए खाट सभाऐं कर रहे हैं तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह उत्पन्न हो गया है और वे पार्टी आलाकमान के निर्देश पर गांव-गावं जा कर किसानों से किसान मांग पत्र भरवाने में लगे हैं तथा किसानों को पूर्व में माफ किये गये 73 हजार करोड रूपये का हवाला देकर कांग्रेस की ओर रिझा रहे हैं।
  सेवादल जिला चीफ जगतवर्ती पाठक जगतवर्ती पाठक ने गांव  ईशेपुर, महमूदपुर, नगला ढक, बाजीदपुर आदि गांवों का दौरा कर किसानों से मांगपत्र भरवाए। श्री पाठक ने कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस सरकार थी तब कांग्रेस ने 73 हजार करोड का किसानों का कर्जा माफ किया था। प्रदेश में जब तक कांग्रेस की सरकारें रहीं। किसानों को परेशान नहीं होने दिया। इस समय कृषि कर्ज की माफी, कृषि बिजली दर को आधा करने तथा फसलों के बेहतर मूल्य के लिए आंदोलन चला रही है।  प्रदेश व्यापी अभियान के तहत किसान मांग पत्र भरवाये जा रहे हैं। पिछले दो सालों के सूखे व केन्द्र व राज्य सरकार के उदासीन रवैये से किसान बेहाल हैं। प्रदेश के किसानों पर करीब पचास हजार करोड का कर्ज है। कर्जे के कारण किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं।
    इस अवसर पर रवेन्द्रशर्मा, रामवीर सिंह, राजेश शर्मा, हरीश वशिष्ठ, सुधीर शर्मा, वीरेश कुमार, नरेश कुमार शर्मा, सिराज अहमद, संतोष बाल्मीक, नवील अहमद, देवेन्द्र, राजेश कुमार शर्मा, विनोद प्रधान, राहुल शर्मा, अमरपाल शर्मा, सत्यप्रकाश, बबलू, हरीश चन्द्र, एदल सिंह, बंटू, वीरेश शर्मा आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने