Top News

हिंदी दिवस पर डॉ. मीनू शर्मा ने उठाई हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करने की मांग

हाथरस। हिंदी दिवस के अवसर पर गढ़ी तमना निवासी संस्कृत विषय में पीएचडी प्राप्त विदुषी डॉ. मीनू शर्मा ने हिंदी भाषा के गौरव और महत्व पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार से हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की आत्मा है, जो देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। डॉ. शर्मा ने बताया कि विश्व के करोड़ों लोग हिंदी बोलते और समझते हैं, जिससे यह दुनिया की प्रमुख भाषाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया था, जो भारतीय भाषाई विरासत के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने साहित्यकारों, कवियों और हिंदी प्रेमियों से आह्वान किया कि वे हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग का संकल्प लें और इसे अपनी अस्मिता एवं स्वाभिमान का प्रतीक मानकर सम्मान दें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने