हाथरस। शिक्षा के मंदिरों में नौनिहालों से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद भी फीस के लिए प्रताडना ही नहीं बल्कि बच्चों से मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है तथा बच्चों के साथ की गई मारपीट से आक्रोशित परिजनों ने जहां भारी हंगामा काटा वहीं परिजनों ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट हेतु तहरीर दी है। शहर के घण्टाघर मोहनगंज स्थित सेन्ट जौन्स स्कूल में आरोप है कि आज स्कूल प्रिंसीपल ने 4 बच्चों को अपने कार्यालय में बुलाकर फीस जमा नहीं होने पर बच्चों को बुरी तरह डांटा ही नहीं बल्कि उनसे मारपीट भी की गई। जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक स्कूल में मासूम बच्चों से कतई मारपीट न की जाये लेकिन यहां तो आदेशों की धज्जियां ही उडा दी गई हैं।उक्त स्कूल में दवा व्यापारी कमलकांत वाष्र्णेय निवासी नगर कालौनी के 2 बच्चे शिवांगी वाष्र्णेय कक्षा 5 व अभिषेक वाष्र्णेय कक्षा 1, नाई का नगला निवासी हर्षजीत शर्मा पुत्र राजीव शर्मा कक्षा 3 व कक्षा 4 के हर्ष निवासी इगलास अड्डा के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि फीस जमा न होने पर स्कूल प्रिंसीपल ने बच्चों को प्रताडित किया और मारपीट की। परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा और हायतौबा की तथा सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई तथा अभिभावक राजीव शर्मा ने कोतवाली पुलिस को उक्त घटना की रिपोर्ट हेतु तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।