Top News

हाथरस- ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत डीएम ने सघन वृक्षारोपण का किया शुभारम्भ, मुरसान के गंाव बद्र्ववारी मे डीएम ने किया वृक्षारोपण

हाथरस। जिलाधिकारी ने आज ब्लाक मुरसान के गाॅव बर्द्धवारी में नीम और पाईकस का पौधा लगाकर ’’ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी’’ के तहत जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। ज्ञातव्य है कि आज समूचे राज्य में चैबीस घण्टे की अवधि में पांच करोड पौधे लगाकर उत्तर प्रदेश का नाम गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिये जिले में कुल 4 लाख 08 हजार 606 पौधे लगाने की शुरूआत हो गई।
       जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आज सुबह ब्लाक मुरसान पहुॅचकर गाॅव बर्द्धवारी में नीम और पाईकस के पौधे लगाकर सघन वृक्षारोपण अभियान का श्रीगणेश किया। उन्होंने आज सुबह से हो रही बरसात को प्रकृति का आर्शीवाद बताया और विश्वास व्यक्त किया कि जिले में चैबीस घण्टे की अवधि में कुल 4 लाख 08 हजार 606 पौधे रोपित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल ’’ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी’’ अभियान को कामयाब बनाने और प्रदेश का नाम गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में हाथरस जनपद महति भूमिका अदा करेगा।
       कार्यक्रम के दौरान सांसद राजेश दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह तथा डीआईओ यतीश चन्द्र गुप्ता ने भी वृक्षारोपण किया। इस मौके पर पत्रकार राजकुमार वाष्र्णेय ने भी वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
       डीएफओ मधुकर दयाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल ’’ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी’’ के तहत जिले के ब्लाक मुरसान में 03, ब्लाक हाथरस में 01, ब्लाक सासनी में 05, ब्लाक सिकन्दराराऊ में 13 तथा ब्लाक हसायन में 17 स्थलों पर करीब 310 हैक्टेअर क्षेत्र में 24 घंटे की अवधि में 4 लाख 08 हजार 606 पौधे लगाने की विधिवत शुरूआत हो गई है। उन्होंने कहा कि पौधों के समुचित रखरखाव की व्यवस्था और वृक्षारोपण स्थलों पर पौधों की सुरक्षा के लिये फैंसिंग लगायी जायेगी। वृक्षारोपण स्थल पर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार गवाह, आडीटर तथा सैक्टर अधिकारी मौजूद थे और उन्होंने साक्ष्य सहित निर्धारित प्रारूप में आवश्यक अभिलेखों को पूरा करने की कार्यवाही को अंजाम दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने