Top News

हाथरस- रिश्ता किसी से और शादी किसी से

हाथरस- गांव किशनगढी में एक ग्रामीण ने अपने बेटे का रिश्ता कहींे और तय किया और बेटे की सगाई कहीं और से करा ली। इसकी भनक जब दुल्हन पक्ष को हुई तो कोतवाली पहुंचकर शिकायत की।
जानकारी के अनुसार गांव किशनगढी निवासी नाहर सिह ने अपने बेटे सुनील की शादी अंडौली निवासी दीपचंद की पुत्री से तय कर ली। जिसे लेकर दीपचंद ने अपनी पुत्री के शादी कार्ड छपवाकर रिश्तेदारियों और अपने मित्रजनों संबधियों को बांट दिए। मगर जब सगाई का वक्त आया तो नाहर सिंह ने कन्या पक्ष से पांच लाख रूपये के दहेज की मांग की। इस पर कन्या पक्ष ने असमर्थता व्यक्त की तो वर पक्ष ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर गुरूवार को अपने बेटे की सगाई करा ली। इसकी भनक जब कन्या पक्ष को हुई तो वह कोतवाली पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस वर पक्ष से पूछताछ करने में जुटी थी। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने