Top News

हाथरस- शहीद उपनिरीक्षक की पत्नी को डीएम ने दिया 20 लाख का चैक, मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की गई सहायता

हाथरस। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कर्तव्यपालन के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्णय को अमलीजामा पहनाते हुए आज जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपद संभल में तैनात रहे शहीद पुलिस उपनिरीक्षक स्व0 विजेन्द्र कुमार की पत्नी श्रीमती लज्जा देवी को 20 लाख रूपये का चैक प्रदान कर राहत दी और शहीद पुलिस उपनिरीक्षक को श्रृद्धांजलि अर्पित की। ज्ञातव्य है कि जनपद संभल में तैनात उपनिरीक्षक विजेन्द्र कुमार की कर्तव्यपालन के दौरान बहजोई (संभल) में विगत 20 जनवरी को मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा शहीद पुलिस उपनिरीक्षक स्व0 विजेन्द्र कुमार के आश्रितों को अनुग्रह धनराशि बतौर 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की गई थी।
      सोमवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्यमंत्री उ0प्र0 कार्यालय से प्राप्त 20 लाख रूपये का चैक शहीद पुलिस उपनिरीक्षक स्व0 विजेन्द्र कुमार की पत्नी गाॅव जसराना (तहसील सासनी) निवासी श्रीमती लज्जा देवी को प्रदान करके शोकसंतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।
     इस मौके पर जनप्रतिनिधि श्रीमती ओमवती बूआजी और राम नारायण काके ने शहीद उप निरीक्षक को श्रृद्धा-सुमन अर्पित किये और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शहीद उप निरीक्षक के आश्रितों की मदद स्वरूप उनकी पत्नी को आर्थिक सहायता बतौर 20 लाख रूपये का चैक मुहैया कराया गया है। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आरएम यादव उप जिलाधिकारी सासनी एनपी पाण्डे, ओसी कलक्टेªट विजय प्रकाश, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, राजेश कुमार गुड्डू, स्वदेश राजपूत, सुनील सिंह, रोहिताश यादव, पत्रकार राजकुमार वाष्र्णेय, सचिन उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने