हाथरस। वाष्र्णेय पेंशनर्स कार्य समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष रमेश मधुर की अध्यक्षता में बी.एच. मिल रोड स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में समिति के संविधान के तैयार किये गये बिन्दुओं पर गहन चर्चा हुई और उसे अतिशीघ्र संशोधन कर रजिस्ट्रार आफिस से पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जायेगी। समिति द्वारा समाज के गरीब होनहार विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु सहायता, निर्धन एवं असहाय परिवारों की बेटियों की शादी विवाहों में आर्थिक सहायता, समाज के लड़के एवं लड़कियों के शादी सम्बन्ध कराने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही इन कार्यों को मूर्त रूप देने के लिये समिति के सदस्यों से दिल खोल कर आर्थिक सहयोग करने की अपील भी की गई।
अन्त में समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व प्रवक्ता सूरजभान वाष्र्णेय एवं इंजी. ओ. पी. गुप्ता के निधनों पर दुख व्यक्त किया गया।
बैठक में इंजी. गिर्राजकिशोर गुप्ता, डा. हरीओम प्रकाश वाष्र्णेय, इंजी. ओ. पी. गुप्ता, कैलाशचन्द्र गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, विनोद चन्द्र गुप्ता, मोहनचन्द्र गुप्ता, रमेशचन्द्र गुप्ता, स्वतंत्र कुमार गुप्त, लक्ष्मीचन्द्र वाष्र्णेय, विष्णु कुमार गुप्त आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री अशोक कुमार गुप्त ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।