हाथरस। मथुरा अड्डा स्थित एक हार्डवेयर की दुकान को बीती रात को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान की छत काटकर उसमें प्रवेश कर गए और गल्ले में रखे तीन लाख रुपये चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पर कारोबारी को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा के चावड़ वाला मोहल्ला निवासी सुनील पाराशर की मथुरा अड्डा पर पथवारी मैया के मंदिर के निकट हार्डवेयर के सामान की दुकान है। सुनील ने बताया कि वह रोज की तरह बीती रात को आठ बजे दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि छत का पत्थर निकला पड़ा है। उन्होंने जब दुकान के सामान पर नजर डाली तो गल्ला खुला पड़ा था और गल्ले में रखे तीन लाख रुपये वहां नहीं थे। इधर, घटना के बाद दुकान पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
हार्डवेयर की दुकान की छत काटकर तीन लाख रुपये चोरी
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।