हाथरस/सिकंदराराऊ। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने रविवार को नगर में हुई घटना की निदंा करते हुए दोनों समुदाय की जनता से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रहने की अपील की है। श्री उपाध्याय ने कहा है कि कुछ असमाजिक तत्व नगर की फिजां खराब करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। जिसकी वजह से जल्दी-जल्दी नगर में झगडे की घटना हो रही हैं। जो इस नगर की गंगा जमुनी तहजीब के लिए काला धब्बा है। आपसी सौहार्द एवं प्रेम के साथ रहना सिकंदराराऊ की पहचान रही है। यह पहचान खत्म न हो इसके लिए दोनों पक्ष के लोगों को धैर्य एवं संयम से काम लेना है। उन्होने कहा कि उपद्रव करने वालों का कोई धर्म नहीं होता। पुलिस को ऐसे लोगांे पर कडी एवं निष्पक्ष ढंग से कार्यवाही करनी चाहिए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो और नगर में अमन चैन बना रहे। जो लोग समाज में अराजकता व अशांति फैलाना चाहते हैं वे किसी के अपने नहीं हो सकते चाहे किसी भी जाति धर्म के हों। पुलिस को निष्पक्ष तरीके से कार्यवाही करनी चाहिए जिससे कोई भी निर्दोष व्यक्ति पुलिस कार्यवाही का शिकार न हो। निर्दोष लोगांे का उत्पीडन नहीं होने दिया जायेगा।
हाथरस/सिकंदराराऊ- पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने सिकन्दराराव नगर में हुई घटना की निदंा करते हुए दोनों समुदाय की जनता से की आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रहने की अपील
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।