Top News

हाथरस- गन्दगी से निजात न मिलने पर आशोक टाकीज के लोगों ने लगाया जाम, जमकर अधिकारियों को कोसा

हाथरस। रविवार को अशोका टाकीज क्षेत्र के लोगों ने गन्दगी से निजात न मिलने पर अशोका टकीज रोड़ पर जाम लगा दिया और पालिकाध्यक्ष के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिला पुरूषों ने समस्या से निजात न मिलने पर खूब खरी खोटी सुनाई। इन दोनों में आये दिन बारिश हो रही है जिसके कारण जाटव बस्ती आशोका टाकीज के लोगों को मजबूरन गन्दगी व जलभराव में से होकर गुजरना पड़ा रहा है। जिसको लेकर रविवार को एक वृद्व महिला गन्दगी में गिर गयी और उनके चोट लगने से घायल हो गयी। जिससे क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फुंट पड़ा जहां रविवार की सुबह अशोक टाकीज रोड़ पर जाम लगाकर हंगामा किया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि जल्द समस्या से निजात मिले वरना नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा साथ ही पालिकाध्यक्ष का घेराव किया जायेगा। इस मौके पर विनोद, राकेश, ऊषा, विमला, रानी, राखी, पूजा, रूपेश, ओमप्रकाश, हरि बाबू, रामप्रकाश, होती लाल, लालाराम, श्याम बाबू, पुष्पा रानी आदि लोग मौजूद थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने