Top News

झमाझम बारिश से गली-मौहल्ले हुये जलमग्न, रविवार को सुबह से हुई बारिश, लोगों ने उठाया बारिश का लुफ्त

हाथरस। कई साल के बाद आषाढ मेहरबान हुआ है बादल। कई दिनों से हर रोज झमाझम बारिश हो रही है। रविवार को भी बादलों का झुुंड झूमकर आया और झमाझम बारिश से गली-मौहल्ले जलमग्न हो गए। नाले-नालियों की सफाई न होने और जलनिकासी का समुचित प्रबंध न होने से लोगों को परेशानी जरूर हो रही है, मगर ज्यादातर लोग बारिश का खूब लुत्फ उठा रहे है। निचले इलाकों के लोग परेशान इसलिए है कि नालों का गंदा पानी अब सीधे घरों में घुस रहा है।
रोज की तरह रविवार की सुबह भी उमस भरी रही मगर दोहपर होते-होते काले बादल घिर आए और लोगों को लगा कि जमकर बारिश होगी, लेकिन कुछ देर बारिश हो सकी। लोग परेशान हो उठे कि बिना बारिश बिजली की सप्लाई भी गच्चा दे गई। लोग राहत पाने की जुगत में जुटे ही थे कि दोपहर बाद फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। इस बारिश के चलते बाजारों में भी अफरा-तफरी मच गई। लोग बारिश से बचने के प्रयास करते दिखे और बच्चों की टोलियां शोर मचाते हुऐ सड़कों पर इधर-उधर मस्ती करने निकल पड़ी। बारिश के पानी से शहर के हालात यह हो गये है कि घरों में पानी घुस गया। इस समस्या से निचले इलाकों के लोगों में आक्रोश बढ रहा है। वही लोगों को कहना है कि बार-बार कहे जाने के बाद भी सफाई नही होती सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। तो वही संर्डे मार्केट में भी बारिश से बाजार में रौनक उतर गयी शाम होते ही संर्डे मार्केट में खरीददरों ने जमकर खरीददारी की।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने