हाथरस/सिकंदराराऊ। कांग्रेस की एक बैठक यशोदा भवन स्थित कार्यालय पर जिला सेवादल चीफ जगतवर्ती पाठक की अध्यक्षता एवं नवेद अहमद खां के संचालन में सम्पन्न हुई। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्यौराज जीवन बाल्मीक ने दोनों समुदाय के लोगांे से शांति की अपील करते हुए कहा कि कोई मजहब बैर नहीं सिखाता सद्भावना व शांति का पैगाम लेकर आया हूं। प्रदेश में फिरकापरस्त ताकतें सिर उठा रही हैं। जो हिन्दू मुसलमान को लडाना चाहती हैं और दंगे कराना चाहती है। इन से सावधान रहने की जरूरत हैं। ये फिरकापरस्त ताकतें सिकंदराराऊ में भी सक्रिय हो गयी हैं। हम इन ताकतों के मन्सूबे किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे चाहे हमें कुछ भी करना पडे। उन्होने कहा कि रविवार को दो पक्षों के बीच हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बाल्मीक समाज के लोग बेकसूर हैं। उन्होने धोबी समाज के व्यक्ति को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया। जो ईद के पहले की घटना थी। उस घटना में यदि पुलिस प्रशासन कार्यवाही करता तो यह घटना नहीं होती। अराजक तत्वों की कोई जाति विरादरी नहीं होती। पुलिस से मिली भगत के कारण अराजकतत्वों के हौसले बुलंद हैं। कल फिर असलाहों से लैस हो कर बाल्मीक समाज के लोगांे के घरों में घुस कर महिलाओं एवं बच्चों पर हमला किया गया। मां-बहन बेटियों के साथ बदसलूकी की गयी। पुलिस अधिकारियों को भी उल्टे पेरों लौटा दिया गया।
बैठक के उपरांत श्री जीवन बाल्मीक बस्ती मंे भी गये और लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। बैठक में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश राज जीवन, जगतवर्ती पाठक, सोनेलाल बाल्मीक, जहीरूद्दीन पीरजादा, अखलाक भारती, फकीर मौहम्मद अब्बासी, संतोष बाल्मीक, हसीन खां, इश्त्याक अहमद सैफी, जगदीश कामली, सिराज अहमद आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।