विजन ग्लोबल स्कूल ने निकाली पर्यावरण रैली, पौधारोपण कर दिया जागरूकता संदेश

सासनी। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विजन ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को एक जागरूकता रैली निकाली। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली सासनी बस स्टैंड से शुरू होकर कोतवाली चौराहा होते हुए तहसील परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान छात्रों ने "पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ", "प्रकृति हमारे कानों के लिए संगीत है", "गो ग्रीन" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

रैली के दूसरे चरण में छात्रों व शिक्षकों ने तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया तथा आमजन को पौधे दान कर पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की वीजीएस टीम ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि हरित और टिकाऊ पर्यावरण का निर्माण हो सके।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1