Top News

हाथरस- मौहल्ला विद्यापति नगर में युवक पर हमला कर किया घायल

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला विद्यापति नगर में आज एक युवक पर अज्ञात युवकों ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
बताया जाता है विद्यापति नगर निवासी लाला पुत्र राजेन्द्र कुमार पर अज्ञात युवकों ने सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर घायल कर दिया, वहीं आरोप है कि आरोपी फायरिंग कर भाग गये।  घायल युवक को उपचार हेतु बागला अस्पताल ले जाया गया तथा घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। उक्त मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने