Top News

हाथरस- बालाजी गौशाला में 2 हाॅल व इंटरलाॅकिंग टाइल कार्य का लोकार्पण

हाथरस। विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त क्षेत्रीय गौ रक्षा प्रमुख उ.प्र. एवं उत्तराखण्ड व उ.प्र. गौशाला संघ के सचिव बासुदेव पटेल द्वारा आज श्री बालाजी गौ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में नवनिर्मित दो हाॅल व इण्टर लाॅकिंग टाइल का अनावरण किया गया।
इस मौके पर सचिव बासुदेव पटेल ने कहा कि गौ विश्व माता है। गौमाता की कृपा से ही हमारा शरीर बना है। गौ सेवा के लिए शुद्ध मानसिकता से सेवा का संकल्प लेना होगा। गौ मां के साथ समाज को निरोगी रखने में भी सक्षम है। मन व संयम से गौ सेवा द्वारा समाज का उद्धार सम्भव है। कार्यक्रम में प्रांत सह गौ रक्षा प्रमुख विहिप जगदीश दीक्षित भी मौजूद रहे। अनावरण से पूर्व बासुदेव पटेल का स्वागत बालाजी गौ सेवा समिति के सत्यप्रकाश अग्रवाल, पंकज प्रेमाकर, भुवनेश्वर गुप्ता सचिव, भुवनेश राठी सह सचिव, राकेश मामा, पवन चैधरी, बौबी शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मुकेश सेंगर, वी.के. पचैरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय कुमार गर्ग द्वारा की गई। कार्यक्रम में विहिप नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख नरेन्द्र सिंह, हिमांशू वशिष्ठ, गौरव कुलश्रेष्ठ, विवेक चतुर्वेदी, राधा माधव शर्मा एड., मयंक चतुर्वेदी, राजू लाला, प्रमोद यादव, संजय शर्मा, महेश शर्मा, प्रदीप कुमार, अनुराग शर्मा, मनोज वाष्र्णेय का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन विहिप जिला मंत्री कैलाश कूलवाल द्वारा किया गया। आभार व्यक्त संरक्षक अभय कुमार गर्ग द्वारा किया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने