हाथरस। श्री जाहरवीर कमेटी सेवा समिति के तत्वावधान में श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की 44वीं छड़ी शोभायात्रा एवं मेला महोत्सव आज 19 जुलाई को नगर में भारी धूमधाम से निकाला जाएगा। समिति अध्यक्ष बालमुकुंद वार्ष्णेय ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ सांय 4 बजे लाला का नगला स्थित माता पथवारी मंदिर से परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ होगा।
शोभायात्रा में एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा आदि की आकर्षक एलईडी झांकियां व नामी बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। विशेष आकर्षण बाबा श्री जाहरवीर जी का रथ रहेगा, जिसमें वे विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे।मुख्य आरतीकर्ता डॉ. विकास शर्मा होंगे। रात में सादाबाद गेट स्थित अंगूमल धर्मशाला पर भव्य जागरण तथा 20 जुलाई को फूल बंगला व अलौकिक श्रृंगार दर्शन का आयोजन होगा। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से भारी संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की 44वीं छड़ी शोभायात्रा कल
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।