Top News

ई-रिक्शा पलटने से किशोर घायल, चालक फरार

हाथरस। गांव नगला केहरिया के निकट शुक्रवार को एक ई-रिक्शा पलटने से दो किशोर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सागर पुत्र नरेश घास लेने जंगल गया था, साथ में कुछ बच्चे भी सवार थे।वापसी में गांव के पास रिक्शा पलट गया, जिससे सचिन पुत्र धीरज समेत एक अन्य बच्चा घायल हो गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार किया गया। इधर, मौका पाकर रिक्शा चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने