पवन पुंढीर, संवाददाता
सिकंदराराव। अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र में संचालित देशी/विदेशी/बियर दुकान अगसौली चौराहा, भटीकरा, रति का नगला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।मदिरा स्टॉक पर लगे सुरक्षा क्यूआर कोड की जांच की गई।
मदिरा दुकानें नियमानुसार संचालित होती पाई गई। इसके साथ सिकंदराराव बाईपास पर सघन रोड चेकिंग की गई। साथ ही अनुज्ञापियों/विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा बिक्री करने के लिए निर्देशित किया गया।
कहीं भी अवैध मदिरा अथवा किसी भी दुकान पर ओवर रेटिंग मिलने पर लोगों को आबकारी विभाग को तुरंत सूचित करने के लिए कहा गया है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक सिकंदराराव कुलदीप चौहान मय आबकारी टीम उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ ये अभियान जारी रहेगा।





एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।