Top News

उपजा की कार्यकारिणी घोषित, संजय शर्मा बने जिला अध्यक्ष

हाथरस। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की जनपद हाथरस इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस बार वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया है। वहीं राजकुमार को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।घोषित कार्यकारिणी में संजय दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि घनश्याम, सचिन चौधरी, अखिलेश वार्ष्णेय और मयंक वशिष्ठ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में धर्मेंद्र चौधरी, दिनेश कुशवाह, आक्रोश वार्ष्णेय और सुमित भारद्वाज को मंत्री, तथा धवन वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दीन दयाल को प्रचार मंत्री और हनी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसके अतिरिक्त संगठन को मजबूती देने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से कई नए सदस्यों को भी जोड़ा गया है। इनमें प्रशांत दीक्षित सासनी अध्यक्ष, जीतू गौतम सादाबाद अध्यक्ष, अनिल शर्मा (तरुण मित्र), मनोज शर्मा, नीरज वर्मा, आयोग दीपक, आदिल, सुमित कुशवाहा, रोहन पाठक और विजय उपाध्याय शामिल हैं।संरक्षक मंडल में डॉ. बी. पी. सिंह, गौरव सेकसरिया, महादेव अटल, नीरज चक्रपाणि, शम्मी गौतम और रविंद्र नाथ शास्त्री को शामिल किया गया है, जबकि विधिक सलाहकार की भूमिका अनुराग अग्निहोत्री निभाएंगे।उपजा के संरक्षकों ने आशा जताई कि यह नई कार्यकारिणी पत्रकार हितों की रक्षा और समाज में सशक्त भूमिका निभाने में सफल रहेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने