सिकंदराराव। नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी एक युवक ने अपनी बेटियों के अपहरण कर उसे बेचने तथा दुष्कर्म करने के मामले को सिकंदराराव पुलिस द्वारा मामूली धाराओ में दर्ज करने कि शिकायत एसपी से मिलकर की है।
पीड़ित ने एसपी को बताया है कि उसकी बेटियों को अपहरण कर बेचने तथा दुष्कर्म करने के मामले को पुलिस ने मामूली धाराओ में दर्ज कर लिया। एसपी ने प्रकरण की जांच के लिए मामला स्थानीय कोतवाली भेजा है। पीड़ित पिता ने एसपी को दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि तीन माह पूर्व बीती 10 फरवरी को उसकी दो पुत्रियों का अपहरण अलीगढ़ जनपद के जलाली निवासी नामजद युवक कर ले गए। अपहरण के बाद उसकी बेटियों को बेच दिया गया तथा उनके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप लगाया गया है कि जब वह अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली सिकंदराराव गया तो उसकी रिपोर्ट को मामूली धाराओं में दर्ज कर लिया गया। पीड़ित पिता ने एसपी से आग्रह किया है कि उसकी रिपोर्ट को सही धाराओं में दर्ज करा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
वहीं इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि बरामद की गई किशोरी की दादी की तहरीर के आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।