वीर शिरोमणि धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा स्थापना हेतु किया गया भूमि पूजन

सिकंदराराव। तहसील क्षेत्र के ग्राम डंडेसरी में अगसौली बाजिदपुर रोड पर महाराजा पृथ्वीराज चौहान के सामंत एवं बहुत निकटस्थ रहे वीर शिरोमणि धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा क्षेत्रीय क्षत्रिय बंधुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


इस कार्यक्रम का आयोजन क्षत्रिय जागृति मंच द्वारा किया गया। प्रतिमा हेतु भूमि समर्पण सुभाष पुंडीर एवं उनके परिवार द्वारा किया गया। भूमि पूजन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर एक सभा का आयोजन भी हुआ। जिसमें प्रमुख वक्ता सुरेश प्रताप गांधी पूर्व विधायक, यशपाल सिंह चौहान पूर्व विधायक, सुरेंद्र सिंह पुंडीर भाजपा नेता, सुमंत किशोर पूर्व ब्लाक प्रमुख, सत्येंद्र सिंह पुंढीर कुठीला वाले, केपी सिंह सोलंकी पूर्व भाजपा अध्यक्ष कासगंज, अनिल पुंडीर पूर्व भाजपा अध्यक्ष कासगंज, बृजेश चौहान, जयपाल सिंह चौहान, नरसिंह पाल सिंह, नरेंद्र सिंह बरतर वाले रहे।

वहीं कार्यक्रम में अभयराज सिंह, नीरज पुंडीर, अमित पुंडीर, गोपाल पुंडीर, ओमपाल पुंडीर, गोपाल पुंडीर, भूरा सुजालपुर, शिवानू चौहान, ललित पुंडीर, रामू आचार्य, यशवीर सिंह पुंडीर, शीशुपाल सिंह नगला कटेला, संगम चौहान, गिनोली, विवेकशील राघव, गौरव पुंडीर, आशु सिसौदिया, दीपू, सौरभ, विष्णु पुंडीर, दीपक भटिकरा, रोविन खेड़िया आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1