उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद द्वारा मांगों को लेकर विधायक को दिया गया ज्ञापन

सिकंदराराव। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद द्वारा अपनी मांगों को लेकर सिकंदराराव विधायक से मिलकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से 30 जून को सेवानिवृत परिषदीय अध्यापकों को शासनदेशानुसार एक वेतन वृद्धि प्रदान किए जाने में 6 माह के प्रयास के बाद भी प्रगति न होने पर विधायक से सहयोग हेतु अपील की गई।


ज्ञापन में कहा गया है कि विशेष सचिव उत्तर प्रदेश के पत्रांक 21 अक्टूबर 2024 के अनुपालनार्थ वर्ष 2006 से 2015 तक 30 जून को सेवानिवृत शिक्षकों को एक नेशनल वेतन वृद्धि जोड़कर लाभान्वित किया जाना है। जिसके लिए दिनांक 25 अक्टूबर 2024 से 4 जनवरी 2025 को लिखित निवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस की सेवा में प्रेषित किए गए। उसके बाद वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) हाथरस से भी दिनांक 16 नवंबर 2024 को निवेदन किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी हाथरस की अध्यक्षता में आयोजित पेंशन दिवस 17 दिसंबर 2024 को संघठन ने ज्ञापन के माध्यम से अपना पक्ष रखा जिस पर उनके द्वारा निर्देश जारी कर समस्या का निराकरण करने को कहा गया। इसके बाद भी कोई प्रगति ना होने पर दिनांक 13 मार्च 2025 को कलेक्ट्रेट पर उपस्थित होकर उक्त से संबंधित ज्ञापन जिला अधिकारी की सेवा में पुनः प्रेषित किया गया। इसी क्रम में दिनांक 3 अप्रैल 2025 को मंडल स्तरीय पेंशन दिवस में मंडलायुक्त से भी लिखित रूप में पीड़ा व्यक्त की गई। इसके बाद भी अभी तक किसी भी शिक्षक को नेशनल वेतन वृद्धि से जोड़कर लाभान्वित नहीं किया गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद द्वारा विधायक से मिलकर उनकी समस्या का समाधान करने की अपील की गई है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन के अध्यक्ष और जिला संयोजक रामेंद्र सिंह पुंढीर, मंत्री रमेश चंद्र गुप्त, कोषाध्यक्ष उदय सिंह, चुन्नी सिंह पुंढीर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1