ईको कार ने स्कूटी व बाइक को मारी टक्कर, नौसेना के जवान सहित तीन की हुई मौत, दो हुए गंभीर घायल

हाथरस जंक्शन। क्षेत्र के जलेसर रोड पर स्थित सेंगर नदी के पुल पर मंगलवार को एक ईको कार ने गड्ढे बचाने के चलते पहले बाइक सवारों में टक्कर मारी फिर स्कूटी सवारों में टक्कर मार दी। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे की जिला अस्पताल में मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। 2 मृतकों की पहचान विशाखापट्टनम में तैनात नौसेना के 22 वर्षीय जवान सुमित और उसके 24 वर्षीय भाई अमित के रूप में हुई है। दोनों भाई जलेसर से अपने घर मुरसान थाना क्षेत्र के नगला पदू लौट रहे थे। पुलिस के द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1