सिकंदराराव। जयहिंद मीडिया नेटवर्क द्वारा प्रसारित खबर का असर देखने को मिला है और नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के जवाहर पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले जो काफी लंबे अरसे से टूटे पड़े थे उन्हें ठीक करा दिया गया है। इसके साथ ही जीर्णशीर्ण हालत में लगे राष्ट्रीय ध्वज को भी उतरवा दिया गया है। आपको बता दें कि बीती 28 मार्च को जयहिंद मीडिया नेटवर्क द्वारा "जवाहर पार्क में देखरेख के अभाव में लंबे अरसे से टूटे पड़े बच्चों के लिए लगाए गए झूले" शीर्षक से खबर को प्रमुखता के साथ प्रसारित किया गया था। जिसका नगर पालिका प्रशासन ने संज्ञान लिया है और जवाहर पार्क में लंबे अरसे से टूटे पड़े झूलों को नगर पालिका प्रशासन द्वारा सही करा दिया गया है।
इसके साथ ही पार्क में स्मारक पर जीर्णशीर्ण हालत में लगे राष्ट्रीय ध्वज को भी उतरवा दिया गया है। हालांकि अभी तक नया ध्वज नहीं लगाया गया है। आज जब जयहिंद मीडिया नेटवर्क की टीम पार्क में पहुंची तो झूलों पर झूलते बच्चों के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही थी। पार्क में अब भारी संख्या में छोटे बड़े बच्चे खुशी के साथ झूलों पर झूलते दिख रहे हैं। पार्क की साफ सफाई की ओर भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा ध्यान दिया जाता दिख रहा है। इसके लिए वहां मौजूद लोग और बच्चे जयहिंद मीडिया नेटवर्क टीम और नगर पालिका प्रशासन को आभार व्यक्त करते दिख रहे हैं।





एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।