हाथरस। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सशक्तिकरण के निमित्त थाना कोतवाली नगर, महिला थाना व थाना हाथरस जंक्शन पर ऑपरेशन जागृति 4.0 अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं के लिये निःशुल्क कंप्यूटर फैसिलिटेशन केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें कोई भी महिला या छात्रा लोकवाणी या जनसेवा केंद्र से होने वाले फार्म इत्यादि के काम यहां नि:शुल्क करवा सकती हैं। इसके साथ ही 15 मई तक के लिए महिला जागरूकता अभियान की भी शुरुआत की गई है। इसी क्रम में थाना हसायन पर नगर अध्यक्ष भगवती देवी के द्वारा फीता काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में हसायन क्षेत्र के कई स्कूलों की छात्र-छात्राएं और महिलाएं मौजूद रही।
ऑपरेशन जागृति 4.0 अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं के लिये निःशुल्क कंप्यूटर फैसिलिटेशन केंद्र का हुआ शुभारंभ
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।