हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला नंदू की एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से भारी सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताते हैं हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नंदू निवासी दुर्योधन राना की शादी करीब आठ माह पहले 23 वर्षीय वैशाली वर्मा पुत्री राकेश वर्मा निवासी ऊदर थाना मांट जिला मथुरा के साथ हुई थी। तीन दिन पहले ससुराल के लोग वैशाली को अपने साथ बुला कर ले गए। वैशाली के भाई विशाल ने बताया कि उस समय उक्त लोगों से मना किया था कि वह अभी विदा नहीं कर रहे। लेकिन फिर भी यह लोग नहीं माने और उसको अपने साथ ले गए।विशाल ने बताया कि आज सुबह इन लोगों का फोन आया कि वैशाली की तबीयत ज्यादा खराब है और वह हाथरस आ जाएं। जब वह लोग हाथरस पहुंचे तो उन्हें वैशाली का शव पोस्टमार्टम गृह पर पड़ा मिला। उसने बताया कि वैशाली इस समय गर्भवती थी और गर्भ में ही उसका गर्भस्थ शिशु भी मर गया। उसने आरोप लगाया है कि उसकी बहन के ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या की है। घटना के बाद उक्त लोग शव को छोड़कर भाग गए। मृतका के भाई का आरोप है कि उक्त लोग उसकी बहन का उत्पीड़न करते थे और दहेज आदि की मांग करते थे।
उक्त मामले में थाना हाथरस गेट कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की अभी छानबीन की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।