Top News

नवरात्रि के पहले दिन देवी मन्दिरों पर उमडा भक्तों का जनसैलाव


  • देवी भक्तों ने उपवास रख की मां की पूजा अर्चना

हाथरस। सभी देबी मंदिरों पर चैत्र नवरात्र के पहले दिन देबी मां के शैलपुत्री स्वरूप की  पूजा अर्चना की  गयी। इस दौरान देवी मन्दिरों पर भक्तों का जनसैलाव उमड पडा। चैत्र नवरात्रि को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगो ने उपवास रखकर माता रानी की पूजा अर्चना की। क्षेत्र के देबी मंदिरों पर भक्तों द्वारा साफ सफाई के साथ मंदिरों की रंगाई पुताई का कार्य भी किया गया था। शहर वोहरे देवी मन्दिर, चिन्ताहरण मन्दिर, नवग्रह मन्दिर, शीतलामाता मन्दिर सहित सभी देवी मन्दिरों पर भक्तों की सुबह से ही काफी भीड लगी रही।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने