मंदिर आश्रम से चोरी का पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा

सादाबाद। थाना पुलिस द्वारा 6 घंटे के अन्दर मंदिर के आश्रम से चोरी की घटना का सफल खुलासा  करते हुए 2 चोरों को  गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये हुए 5 पीतल के घंटे, 1 बडा गैस सिलेंडर आदि सामान बरामद किया है।

कोतवाली पुलिस से कल श्री दीपेश्वरानन्द महन्तजी निवासी बनखण्डी महादेव मंदिर आश्रम माँगरू  द्वारा  तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि  29, 30 अक्टूबर की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर में घुसकर आश्रम के अंदर से गैस सिलेंडर, पीतल के घंटे व हुक्का की कली चोरी कर ले गये है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।


उपरोक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का खुलासा करते हुए चोरों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक  को निर्दिष्ट किया गया था। जिसके क्रम में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा 6 घंटे के अन्दर मंदिर के आश्रम से चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए 2 चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी किये हुए 5 पीतल के घंटे, एक बडा गैंस सिलेंडर, एक हुक्का की कली(पीतल) बरामद हुए है। गिरफ्तार किए गए चोरों ने पुलिस को अपने नाम अनिल कुमार पुत्र चन्द्रपाल व राहुल पुत्र ज्वाला सिंह निवासीगण ग्राम मांग बताए हैं।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक  मुकेश कुमार, एसआई प्रमोद कुमार व महेशचन्द्र, हे.का. पदम सिंह शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1