हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू कस्बे में स्थित आयुर्वेदिक दवा बनाने की एक फैक्ट्री में अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की। दोपहर 3 बजे शुरू हुई छापामार कार्रवाई देर शाम तक जारी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा, ड्रग अधिकारी आयुर्वेद नरेंद्र कुमार की टीम ने मेंडू कस्बे में स्थित उत्कर्ष आयुर्वेद नाम की एक दवा फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की।
सूत्रों की माने तो छापामार कार्रवाई अवैध फैक्टरी को लेकर की गई है। हालांकि औषधि विभाग के अधिकारी छापामार कार्रवाई के दौरान मौके पर रबड़ी खाते हुए भी देखे गए। कार्रवाई के बाद नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने बताया कि शिकायत पर छापा मारा गया है ,कच्चा माल मिला है ,फैक्टरी चालू हालत में नहीं पाई गई ,उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है ,जो भी निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी ,वही ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि उक्त जगह पर बिना लाइसेंस के आयुर्वेदिक फैक्टरी लगभग एक साल से चल रही है ,अब देखना यह होगा कि आखिर अबैध फैक्टरी पर कोई कार्यवाही होती है या नहीं ?या फिर अधिकारी रबड़ी का फर्ज अदा करेंगे ?

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।