सिकंदराराव। पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, भाजपा किसान मोर्चा के नरेन्द्र सिंह चौहान व गुरारीलाल शर्मा एडवोकेट तथा पूर्व प्रिंसिपल सी०पी० सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है। की तहसील के अधिकांश ग्रामों की तीनों खातों से सम्बन्धित अभिलेख त्रुटिपूर्ण अंकित हो गये हैं। जैसे किसी कास्तकार का पूरा नाम सही नहीं लिखा गया या किसी कास्तकार के पिता या पति का नाम सही नहीं लिखा गया है। वही मुख्य शिकायत यह है कि अधिकतर खातों के गाटे में शामिल कास्तकारों के आपस में अंश/हिस्से सही नहीं दर्शाये गये हैं। इन त्रुटियों का सुधार किया जाना आपेक्षित है।
अन्य समस्या असंक्रमणीय निर्विवाद खातों को संक्रमणीय किये जाने की कार्यवाही। राजस्व संहित की धारा 24 के अंतर्गत एक हजार रूपया शुल्क जमा कराके कास्तकारों की भूमियों की सीमांकन किये जाने की कार्यवाही इस तहसील में नियमित रूप से नहीं की जा रही है। पचायता ग्राम के ज्वाला प्रसाद की भूमि का सीमांकन विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा तथा अनूप प्रधान सांसद द्वारा जनता दिवस में कहे जाने के बाद भी आज तक नहीं कराया गया।
उल्लेखनीय है कि कास्तकारों की उक्त समस्याओं के निवारण तहसील सादाबाद के उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने एक विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी कि उक्त समस्याओं के समाधान के लिये तहसील में केम्प स्थापित किया गया है। एक व्यापक अभियान चलाकर केम्प में सम्बन्धित लोगों के आवेदन लेकर कैम्प में ही लेखपालों व तहसीलदार ने परीक्षण कर कास्तकारों की उक्त प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिये सप्ताहों तक निरंतर कार्यवाही कर सभी शिकायतों का सुविधाजनक रीति से समाधान करा दिया गया। सिकन्दराराऊ के लोगों की उक्त प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिये तहसील के अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाना जनभावना व सरकार की नीतियों के विपरीत है।
![]() |
| पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी |



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।