पुलिस लाइन व थानो पर मनायी गई लौह पुरुष पटेल की जयंती

हाथरस। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती व “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।

आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारीध्कर्मचारीगणों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन हिमांशु माथुर, प्रतिसार निरीक्षक  बिहारी सिंह यादव आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों व आदर्शों का अनुकरण करने की प्रेरणा देते हुये बताया गया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता व कार्यो का ही परिणाम है जो देश की एकता व अखण्डता को सम्भव बनाया जा सका । हमें उन्ही की तरह अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी तथा निष्पक्षतापूर्वक करना चाहिए तथा सभी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लिये गये संकल्प को कायम रखे।
इसी क्रम मे जनपद के समस्त थानों-शाखाओं पर थाना, शाखा प्रभारियों द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गयी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हो व आदर्शों का अनुकरण करने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1