चंदपा। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव चिंतागढ़ी में मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित जयवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का सूरज घर की दीवार के पास लघुशंका कर रहा था। विरोध करने पर सूरज, अजय और ओमप्रकाश ने उसके भाई के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।शोर सुनकर ग्रामीणों ने पीड़ित को बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चिंतागढ़ी गांव में मारपीट, मुकदमा दर्ज
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।