150 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

हाथरस/सासनी। इनरव्हील क्लब के बैनरतले प्राईमरी विद्यालय नंबर एक में स्वासथ्य जांच शिविर का आयेाजन किया गया। जिसमें 150 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। प्राईमरी विद्यालय में लगाए गये स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान क्लबाध्यक्षा  श्रीमती नमिता सिंघल ने बताया कि आज के खान पान के कारण बडे ही नहीें बच्चे भी बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं इसकी जांच के लिए यह शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों में होने वाले नाक  कान, आंख के अलावा खांसी, बुखार जुकाम जैसी बीमारियों की जांच कर उन्हें दवाए उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा टीम में डा. राजेश गौतम, डा. राजवीर सिंह, नेत्र परीक्षक अधिकारी ललित कुमार, रूचि शर्मा, का विशेष योगदान रहा। वहीं कार्रक्रम में सचिव मनोरमा सिंह, यश अग्रलवा, रिंकी जादौन, नीतू गुप्ता, सरोज सिंह, अंजू वाष्र्णेय, प्रज्ञा वाष्र्णेय, साधना गुप्ता, सोनियां सिंघल आदि मौजूद रहे। जिसमें एबीजी हाॅस्पीटल टीम ने सराहनीय कार्र किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1