महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता लेंगी मण्डल प्रतियोगिता में भाग

हाथरस। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपदीय महर्षि महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता जिसका विषय युवाओं में ही समाज एवं राष्ट्र में परिवर्तन लाने की शक्ति है और जनपदीय डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता जिसका विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जाति के लिए भविष्य में चुनौती नहीं बल्कि सहयोगी होगी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, विशिष्ट अतिथि  बृजवीर सिंह, कार्यक्रम की संयोजिका प्रधानाचार्या ममता उपाध्याय कौशिक, दोनों प्रतियोगिताओं के निर्णायकगण डॉ. ब्रजभूषण और डॉ. विकास कौशिक थे। कार्यक्रम में डीसी  (आरएमएसए) ललित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कुमुद शर्मा द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। महर्षि महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की औलिशा (पक्ष) और वंशिका वर्मा (विपक्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज की वर्षा (पक्ष) और तेजस वर्मा (विपक्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरस्वती इंटर कॉलेज की अनुष्का तिवारी (पक्ष) और आरुषि तिवारी (विपक्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की काजल लवानिया (पक्ष) और सुषमा कश्यप (विपक्ष) ने प्रथम स्थान हासिल किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की तान्या जादौन (पक्ष) और यशी ने (विपक्ष)  द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डीआरबी इंटर कॉलेज के मनीष कुमार (पक्ष) और शुभम  (विपक्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महर्षि महादेवी वर्मा जनपदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता और डॉ. संपूर्णानंद जनपदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की चारों छात्राओं की  टीम मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जायेंगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नीलम दिनकर, नीतू, कुमुद, चमन, साधना, श्वेता, मोनिका, दीपिका, सीमा, सृष्टि, मधु रानी शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1