स्काउट गाइड रैली का डीएम ने झण्डारोहण कर किया शुभारम्भ

हाथरस। डी0 आर0 बी इण्टर काॅलेज में आयोजित 3 दिवसीय जनपदीय माध्यमिक विद्यालीय स्काउट गाइड रैली के शुभारम्भ के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अवसर पर आरसी गल्र्स इण्टर कालेज की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद जिलाधिकारी महोदय ने झण्डारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने जनपद के 37 स्कूलों से एकत्रित हुए स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्काउड के छात्र हर प्रकार के फन से शिक्षित होते है। उन्होने कहा कि जनपद में इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास तीव्र गति से होता है। उन्होने कहा कि बच्चों के शिक्षा का सबसे प्रथम सीढ़ी परिवार होता है। इसके पश्चात समाज से बच्चें अपनी जिम्मेदारियों को सीखतें है। तीसरे स्तर पर विद्यालय बच्चों के संस्कारों तथा शिक्षा को निखारता है। उनमें सकारात्मक विचारों को पनपनें में मदद करता हैं। स्काउड गाइड के छात्र निस्वार्थ भाव से सेवा के लियें होतें हैं। सेवा का गुण समाज की प्रत्येक नागरिक का होना चाहिए। स्काउड गाइड के छात्रों को सबको समान मानते हुए सेवा करते है। स्काउड का उद्देश्य विभिन्न विषम परिस्थितियों में समाज की सेवा करना है। अतः स्काउड के दौरान सभी प्रकार के कार्यों से दक्ष किया जाता है। उन्होने कहा कि जीवन में हमेशा कुछ न कुछ सीखनें की कोशिश करना चाहिए। इसके अलावा जो शिक्षा हमें समाज, आस पास के परिवेश से मिले उसे अपने जीवन में भी उतारना चाहिए। उन्होने शिक्षकों से स्कूल में छात्रों के प्रति अपना व्यवहार दोस्ताना बनायें रखने को कहा। उन्होने कहा कि स्काउड गाइड के छात्र अपार ज्ञान के भण्डार से भरे होते है। कार्यक्रम के अवसर पर परियोजना निदेशक चन्द्र शेखर शुक्ला ने स्काउट गाइड के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि स्काउट हमें अनुशासन सिखाता है। जिसके माध्यम से हम समाज को अच्छी दिशा की तरफ पे्ररित करते है। उन्होने कहा कि स्काउड के छात्र को समाज के सभी वर्गों के प्रति निस्वार्थ भाव से सेवा की भावना रखनी चहिए। अतः सभी का बिना भेद-भाव के मदद करनी चाहिए। स्काउट अपने आप में व्यापक शब्द है। अतः इस व्यापकता के अनुसार ही समाज की सेवा करनी चाहिए।
     जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि स्काउट का मूल्य उद्देश्य समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करना है। उन्होने कहा कि यह विश्व बंधुत्व की भावना को सिखाता है। जिससे नागरिकता और नैतिकता की शिक्षा मिलती है। उन्होने कहा कि इस तीन दिन चलने वाले कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राथमिक चिकित्सा के विधिंया, कलर मार्च पास्ट, भोजन बनाना, साहसिक कार्य की तैयारी तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। कार्यक्रम के दैरान सेठ हर चरन दास इण्टर कालेज, एमएलडीवी इण्टर कालेज तथा अन्य कालेज के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
    इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हाथरस अरूण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक लेखाधिकारी रामवीर सिंह, मधु शंकर अग्रवाल तथा सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1