Top News

खेत पर लगे ट्यूबवेल की मोटर को अज्ञात चोरों ने किया चोरी


सिकंदराराव। क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत पर लगे ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद किसान ने पुलिस को सूचना दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत को निशाना बनाते हुए ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर ली। बताया जाता है कि गांव गिनौली किशनपुर निवासी किसान ग्रीस कुमार पुत्र महावीर सिंह के खेत पर सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगा हुआ है। गुरुवार की रात अज्ञात चोर खेत पर पहुंचे और ट्यूबवेल में लगी मोटर को खोलकर अपने साथ ले गए। शुक्रवार सुबह जब किसान ग्रीस कुमार अपने खेत पर पहुंचे तो उन्होंने ट्यूबवेल की मोटर गायब देखी। मोटर चोरी होने की जानकारी मिलते ही किसान के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। किसान ने चोरी गई मोटर बरामद करने और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। किसानों का कहना है कि खेतों पर लगे कृषि उपकरणों की चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों का सुराग लगाकर चोरी गई मोटर बरामद कर पाती है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने